शहर के होटल मे रेड 5 युवक युवती को संदिग्ध अवस्था मे पकड़ा!

266

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ! शहर के बीचों बीच स्थित स्टेशन रोड पार्सल गेट के सामने जिले की टाउन थाना, महिला थाना व एससी/एसटी थाने की पुलिस ने एक रेस्ट हाउस में छापामारी कर करीब आधा दर्जन युवक एवं युवती को संदिग्ध हालत में हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।हालांकि इस मामले पर स्थानीय पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। वहीं सूत्रों का बताना है कि जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस नमक होटल में काफी दिनों से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था। इसी बीच अचानक बुधवार की दोपहर भारी मात्रा में पुलिस बल को देखकर स्थानीय लोग सकते में आ गए। कुछ देर बाद पता चला कि अमित रेस्ट हाउस में नगर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर करीब आधा दर्जन युवक एवं युवतियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही। सूत्र बताते हैं कि कई बार स्थानीय लोगों ने होटलों में चल रहे देह व्यापार की शिकायत पुलिस से किया था शिकायतों के बाद पुलिस तो आती थी पर किस परिस्थितियों में वापस भी चली जाती थी ये किसी से छिपा हुआ नही है, अब देखना होगा कि ड्रग्स और शहर में चल रहा शराब कारोबार पर पुलिस की रेड कब होती है! छापेमारी दल का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार कर रहे थे, मौके पर अपर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, अमर सिंह, एससी/एसटी थानाध्यक्ष आरके भारती, महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here