सड़क दुर्घटना एक गंभीर डीएमसीएच रेफर

354

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मघुरापुर टारा निवासी योगेंद्र राय के 48 वर्षीय पुत्र हरिशंकर राय को चौक के समीप सोमनाहा की ओर जा रही तेज रफ्तार हाईवा से साइकिल सवार को ठोकर मारी जिससे साइकिल सवार हरिशंकर की सर फटते हुए खून से लहूलुहान हो गया । वही जख्मी की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया। दर्शकों ने हाईवा की पहचान करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने देते हुए बताया कि घटना बुधवार के सवेरे की है। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार ठोकर मारने वाली हाईवा बिरौली की तरफ भाग रही थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here