बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में हॉस्पिटल मोड़ के फुटपथी दुकानदारों की एक बैठक कर फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में मार्केट कमेटी की गठन की गई।
इस मौके पर फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा बिहारशरीफ के सभी चौक चौराहों पर से फुटपाथी दुकानदारों को अतिक्रमण, सुंदरता, स्मार्ट सिटी के नाम पर उजाला जा रहा है,जो गलत है। बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाया जाए लेकिन फुटपाथी दुकानदार विकास में बाधक नहीं है। शहर का विकास हो साथ ही साथ फुटपाथी दुकानदारों को भी स्मार्ट सिटी में 2014 के बने कानून के अनुसार वेंडिंग जोन बनाकर स्मार्ट बनाया जाए। बिना बेंडिंग जोन बनाए बिहारशरीफ के फुटपाथी दुकानदारों को नहीं हटाया जाए हटाने से पहले स्थाई जगह चिंतित कर सभी को बसाने के काम सरकार करें, तब उन्हें हटाया जाए। जब तक बिहारशरीफ के किसी भी फुटपाथ दुकानदार से जुर्माना नहीं वसूला जाए और जिस जगह पर दुकानदारी कर रहा है, फिलहाल उसी जगह पर दुकानदारी करने का अधिकार प्राप्त हो।प्रशासन एवं नगर निगम फुटपाथ के 2014 के बने कानून का पालन करते हुए काम करें।
डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एवं सामाजिक कार्यकर्ता बलराम दास ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान में सभी को जीने का मौलिक अधिकार दिया गया है एवं खाने कमाने का अधिकार प्राप्त है जिसे बिहारशरीफ के प्रशासन फुटपाथी दुकानदारों को खाने कमाने से बेदखल कर देना चाहते हैं । बैठक के माध्यम से सरकार से दोनों नेताओं ने भी बिहारशरीफ के सभी फुटपाथियों दुकानदारों को वेडिंग जोन बना कर देने की मांग उठाई।
अस्पताल चौक के फुटपथी दुकानदारों की एक बैठक कर 11 सदस्य मार्केट कमेटी बनाई गई। सर्व सहमति से आनंदी जमादार अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार उपाध्यक्ष,सुजीत कुमार चौधरी सचिव,मनोज राम रेणु देवी मोहम्मद रहबर सहसचिव नजमाॅ जोगेंद्र पासवान पप्पू राम विनोद कुमार संजीव कुमार को सदस्य बनाए गए। माॅगों से संबंधित हॉस्पिटल चौक पर ही नगर निगम के उपनगर नगरयुक्त एवं नगर प्रबंधक से वार्ता हुई अप नगर युक्त ने कहा कि फिलहाल श्रम कल्याण के मैदान में अपनी अपनी दुकानें लगाए। फिलहाल हम वेंडिंग जोन के लिए जगह खोज रहे हैं।
बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया गया कि आने वाला समय में फुटपाथी दुकानदार बहुत जल्द ही जिला अधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद उमेश पंडित चंदन कुमार किशोरी गोस्वामी नवल राम पप्पू कुमार संदीप कुमार विक्की कुमार अनिल कुमार नीरज कुमार भजनलाल मनोज कुमार सुजीत कुमार मुन्ना कुमार राजा कुमार संजय कुमार अवध गिरी सोनू चौधरी सोना देवी पिंकू कुमार पंकज कुमार आदि सैकड़ो फुटपाथी दुकानदार उपस्थित थे।





















































