सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

374

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांव के 2 लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में प्राथमिक इलाज कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि जख्मी की पहचान ध्रुवगामा गांव के 23 वर्षीय छोटू मंडल के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है वहीं दूसरी ओर बरहेता पंचायत के कमरगामा निवासी 62 वर्षीय कैलाश ठाकुर के रूप में की गई है। दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here