अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर में एक बार फिर हथियार के बल पर नाबालिक युवती के अपहरण करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा का कुछ लोगों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया हैं। घटना के संबंध में युवती के पिता ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में उन्होंने बन्हैती गांव के चंदन कुमार, चांदनी, रेखा देवी, ननकी महतो और विक्की कुमार को नामजद किया है।
युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री जब नरहन से कोचिंग पढ़ कर अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान नरहन पेठिया गाछी के पास हथियार के बल पर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। प्राथमिकी में युवती के पिता ने ये दावा किया है कि हत्या की नियत से उसकी पुत्री का अपहरण किया है। वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है एवं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






















































