अमरदीप नारायण प्रसाद।
यू तो कई सरकारें आईं, लेकिन कोई भी सरकार किसानों की आय दोगुनी ना कर सकी! कहने को तो देश में बीजेपी की सरकार है जो हर तरह से दावा कर रही किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है, लेकिन हकीकत कुछ और है!
किसानों की आय दोगुनी करने की प्रयास लगातार जारी है. लागत के अनुरूप अधिक उत्पादन और लाभ दिलाने के लिए मिट्टी की उर्वरा क्षमता का आकलन और आवश्यकता अनुसार उसका उपयोग हो इसके लिए मिट्टी जांच पर पूरा जोर दिया जा रहा है. इसके लिए केंद्र सरकार तहसील स्तर पर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला खोली है लेकिन जिलेभर में मिट्टी की जांच कराए बिना ही खेती की जा रही है, समस्तीपुर जिला की रिपोर्ट!
जिला कृषि अधिकारी से बातचीत और रिपोर्ट के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना में अबतक 3 लाख 60 हजार 83 किसानो ने आवेदन दिया हैं! लेकिन मिट्टी जांच कार्ड के बारे में किसानो से बातचीत की गई,तो गांव के लगभग किसानो ने जवाब दिया ये मिट्टी जॉच क्या होता? कहां होता? जांच केन्द्र कहां हैं? जांच केन्द्र ज्यादा दूर होने के कारण कभी गए नही!
जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला के सहायक निदेशक (रसायन) अभिषेक कुमार ने बताया कि मिट्टी जांच से किसानों को किसानी करने में सहायता मिल रही है। किसान इसके हिसाब से खेतों में उर्वरक डालकर अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे हैं।जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्ड : प्रखंड संख्या
पटोरी 574,मोहनपुर 574,
बिथान 535,सिघिया 574,
दलसिंहसराय 573,मोरवा 555,विभूतिपुर 573,रोसड़ा 574,विद्यापतिनगर 582,उजियारपुर 527,सरायरंजन 574,समस्तीपुर 533,वारिसनगर 574,खानपुर 534,मोहिउद्दीनगर 543,हसनपुर 574,शिवाजीनगर 573,कल्याणपुर 534,ताजपुर 560,पूसा 575!



















































