विकास मंच द्वारा शहर के आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों को पाग, चादर, माला, पुस्तक तथा बुके से सम्मानित किया गया l

88

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर समस्तीपुर विकास मंच द्वारा शहर के आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों को पाग, चादर, माला, पुस्तक तथा बुके से सम्मानित किया गया l इस सम्मान समारोह का आयोजन कर मंच ने चिकित्सा जगत में डॉक्टरों के उत्कृष्ट योगदान और उनके समर्पण की सराहना की l इस अवसर पर शरबत का स्टॉल भी लगाया गया एवं 500 से अधिक राहगीरों को शरबत पिलाया गया l समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, स्वागत सम्बोधन समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड संयोजक मनोज कुमार राय, संचालन समाजसेवी सह अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन तथा धन्यवाद ज्ञापन रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला ने की l सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों मे समस्तीपुर के सबसे प्रसिद्ध और अनुभवी मनोचिकित्सक डॉ. एस.ए.आलम, आयुर्वेदिक चिकित्सक रामदेव सहनी तथा ग्रामीण चिकित्सक मदन मोहन ठाकुर आदि शामिल है l समारोह को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान और विकास में चिकित्सकों का योगदान अमूल्य है। वे केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करके देश की प्रगति की नींव मजबूत करते है l देश मे चिकित्सकों का योगदान सराहनीय, अनुकरणीय तथा प्रेरणादायक है l मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड संयोजक मनोज कुमार राय, समाजसेवी सह अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, कांग्रेस के वरीय नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, समाजसेवी संदीप सरकार, समाजसेवी ईo राजेश कुमार, ई रितेश कुमार पंकज, शिक्षाविद प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, अजय कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार पप्पू, राम लौलिन राय, मोo आसिफ इकबाल, सुरेश मिश्रा, डाo रामपुकार सिंह, रोहन राजपूत, शंकर राय, चलिन महतो आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here