अमरदीप नारायण प्रसाद
पर्यावरण सांसद रामप्रकाश रवि द्वारा सुपौल जिला अंतर्गत त्रिवेणीगंज प्रखंड के पंचायत बरकुरवा में आम का पौधारोपण कर वन महोत्सव का अंत किया । इस अवसर पर रवि ने उपस्थित लोगों को वन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इन्हें अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व बताया। वन महोत्सव हर वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है ।विदित हो कि सन 1950 में तत्कालीन कृषि मंत्री कन्हैया मानिक लाल मुंशी द्वारा इस उत्सव का सर्वप्रथम शुरुआत किया गया था। तब से यह उत्सव बड़े उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति के लिए वरदान साबित हो रहा है। जहां एक ओर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण दूषित हो रहा है एवं ग्लोबल वार्मिंग की समस्या काफी बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर इसे कम करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ आम जनों, पर्यावरण प्रेमियों ,सामाजिक संस्थाओं द्वारा निरंतर पौधारोपण कर एवं पेड़ों को बचाकर इसे सुधारने के प्रयास निरंतर किया जा रहा है। पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। धरती पर समस्त जीवो के लिए पर्यावरण संतुलित होना अत्यंत आवश्यक है पेड़ हमें जीवन की मूलभूत आवश्यकता ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से लाखों जिंदगी अकाल मौत के शिकार हो गये। पेड़ के कमी के कारण हमारे वातावरण में ऑक्सीजन के भारी कमी हो गई है एवं जहरीली गैसों की मात्रा अत्यधिक हो गई है जिसके कारण धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। समुद्र के जलस्तर बढ़ना मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक है। पेड़ हमें प्राणवायु के साथ-साथ मिट्टी के कटाव को रोकने धरती के तापमान कम करने औषधि एवं लकड़ी प्रदान करते हैं ।
आज हमें नये पौधे लगाने के साथ साथ वनों को कटने से रोकने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के साथ-साथ हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़े के थैले उपयोग करने एवं प्राकृतिक संसाधनों का कम दोहन करने की आवश्यकता है । हम अपने दैनिक जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाकर अपने पर्यावरण को संतुलित बनाने में प्रयास कर सकते हैं हम निजी वाहनों का उपयोग कम कर एवं सार्वजनिक वाहनों का उपयोग के साथ कम दूरियों के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य एवं वातावरण को भी शुद्ध रखने में मदद कर सकते हैं।
इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण आंदोलन के प्रमुख सदस्य धीरेंद्र कुमार ,विनोद यादव के साथ उपेंद्र यादव,मोहित कुमार,बादल कुमार, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे सबों ने अपने स्तर से हरसंभव पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।





















































