सामाजिक न्याय के योद्धा थे कर्पूरी ठाकुर-प्रशांत पंकज।

698

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित कर्पूरी आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 33 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जद यू नेता प्रशांत कुमार पंकज ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के असली योद्धा के साथ साथ सादगी की प्रतिमूर्ति थे । उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत के सर्वहारा समाज की वकालत करने वाले पहले नेता थे। वे समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे ।

मौके पर पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राम सकल महतो, प्रो.अमरेश कुमार महतो, शौकत अली, विजय शंकर पोद्दार, मनोज राम, दीपक महंत, मो.सिराज, मो. कलाम इत्यादि लोगों ने भी कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here