1 मार्च को विधानसभा घेराव में ताजपुर से सैकड़ों छात्र-युवा भाग लेंगे

961

समस्तीपुर,
शिक्षा,स्वास्थ्य, और रोजगार को लेकर 1 मार्च को आइसा- इनौस के संयुक्त बैनर तले विधानसभा घेराव में ताजपुर से सेंकड़ों छात्र-युवा भाग लेंगे. इसकी सफलता को लेकर बुधवार को शहर के कस्बे आहर पंचायत के अरसद कमाल बब्लु जी के आवास पर आइसा- इनौस की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज ने किया. जबकि बैठक का संचालन इनौस प्रखंड सचिव नौशाद तोहीदी एवं आइसा के प्रखंड सचिव, जीतेंद्र सहनी किया. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक इनौस जिला सचिव आसिफ होदा एवं इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार मोजूद रहे. मौके पर अरसद कमाल बब्लु, राशिद सदरी, मो० सज्जाद अहमद, मो० हसरुद्दीन, मो० असरफ जमाल, एकल्वय कुमार, संतोष कुमार, मो० कलीम परवेज़, मो० कलाम, मो० सकील, सोरेमुल होदा, मो० वाहीद होदा, चाॅद बाबु, एबाद सदरी, मो० सरफराज, मो० सोनु, मो० फरहादुल होदा आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने, पर्चा वितरण, पोस्टेरिंग, कोष संग्रह, ग्रामीण बैठक करने आदि का निर्णय लिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here