601

   नवजात बच्चे को अज्ञात लोगों ने फेंका

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे आज नव जात बच्चा को किसी ने फेक दिया। ग्रामीण नदी की ओर गए तो देखा कि एक नवजात बच्चा फेका हुआ है। बच्चे की फेके जाने की चर्चा आम हुई तो लोग देखने के लिए बूढ़ी गंडक नदी की ओर गए। नजदीक से देखा गया तो नवजात बच्चा मरा हुआ था। बताया जाता है कि इस मासूम बच्चे ने क्या बिगाड़ा था कि पैदाईश होने के बाद नदी किनारे फेंक दिया गया। जिसने नहीं इस तरह के मामले का अंजाम दिया वह शर्मसार करने वाली घटना है। बहरहाल स्थानीय लोगों ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर नदी किनारे ही दफन कर दिया।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here