समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज) तीन दिनों से हो रहे लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से सिर्फ वही व्यक्ति घर से निकल रहे हैं जो सरकारी कर्मी हैं, रोज मर्रा काम करने वाले मजदूर घर से बाहर निकलने से मजबूर हैं। जिससे उनके घरों में फाकाकसी की नौबत उत्पन्न हो गई है। बताया जाता हैं की आगामी 13 अगस्त 2023 तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। लगातार हो रहे बारिश से शहर के पीके दास रोड, स्टेशन रोड, गणेश चौक, बंगाली टोला, बहादुरपुर एवं धर्मपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर पानी लगने से राहगीरों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर मथुरापुर स्थित टेंपू स्टेंड के निकट एवं झिल्ली चौक के निकट मुख्य सड़क काफी पानी लगा हुआ है। इसी तरह नगर निगम वार्ड संख्या 13 में सड़क पर पानी लग जाने से घर के लोग बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। उक्त स्थानों पर पता ही नहीं चलता की सड़क और गड्ढा किधर है जिससे राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी तरह ताजपुर थाना क्षेत्र के कमतौल गांव में 3 दिनों से हो रहे लगातार बारिश के कारण आधे दर्जन घरों में बारिश का पानी घुसने से क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार हो रहे बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और कई घंटों से बिजली भी प्रभावित है। मोबाईल डिस्चार्ज होने से लोगों का संपर्क भंग हो गया है।























































