मनीष कुमार निराला चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर,
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रंजन पांडे ने सोमवार को 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रखर-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
कार्यकारिणी में बीरेन्द्र यादव और अमित सिंह को जिला महामंत्री, सोनू चौधरी , पंकज लाल, सुजय पासवान, अखिलेश मिश्रा,किशोर कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अविनाश चंदेल, मनीष पाठक, अमित रजक, चिन्मय चौधरी, गौरव सिंह को जिलामंत्री, अनिल शाह को कोषाध्यक्ष, अविनाश कुमार को मीडिया प्रभारी सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपकर पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर जिलामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभात ठाकुर,राजीव चौधरी, उपाध्यक्ष कौशल पांडे, राकेश राज, राम याद शांडिल्य, अरविंद कुशवाहा, सुनील राय,अशोक चौधरी, जिला मंत्री मनोरंजन मोदीन, शिव शंकर निषाद, हीरा पासवान सहित सारे जिला पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी ।
इस आशय की जानकारी प्रेस को जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने दी।



















































