बाल संरक्षण समिति ” का गठन हेतु मुखिया ने किया बैठक!

558

अमरदीप नारायण प्रसाद

रोसरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मोतीपुर, पंचायत सरकार भवन सभाकक्ष में मुखिया प्रेमा देवी की अध्यक्षता में, बच्चों के अधिकार के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पंचायत स्तरीय ” बाल संरक्षण समिति ” का गठन हेतु बैठक बुलाई गई! जिसमें जिला युनिसेफ से माधव कुमार, आगनवारी प्रवेक्षिका प्रियंका कुमारी, सभी वार्ड सदस्य, आगनवारी सेविका, एवं कर्मी उपस्थित थे! माननीय मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी के द्वारा बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया! आगनवारी प्रवेक्षिका प्रियंका कुमारी के द्वारा आगनवारी केन्द्रों पर बच्चों को मिलने वाली सुविधा के बारे में विस्तार से बताया गया! जिला युनिसेफ से माधव कुमार के द्वारा बाल संरक्षण समिति के गठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, सभी के बातों को सुनने के उपरांत सर्वसम्मति से बाल संरक्षण समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया! साथ ही वार्ड स्तर पर भी बाल संरक्षण समिति का गठन, जल्द से जल्द कर लेने का आग्रह किया गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here