समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव में एक 35 वर्षीय टोटो चालक की हत्या नशीले पेय पदार्थ पिलाने के बाद गला दबाकर करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान मंदा गांव के वार्ड संख्या 08 निवासी स्वर्गीय जय जय राम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार सिंह उर्फ बिल्टा के रूप में किया गया है। मृतक का शव मंदा ठाकुरबाड़ी के चबुतरा पर पड़ा था, जिसे देखने के लिए काफी तायदाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लाश देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अन्यत्र स्थान नशीले पेय पदार्थ पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव को ठाकुरबाड़ी के चबूतरा पर लाकर रख दिया। हत्या का कारण अवैध संबंध की चर्चा हो रही है। वही विभूतिपुर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है। इधर मृतक की पत्नी रानी देवी की रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के 2 पुत्र बताया गया है जिसमें एक का उम्र 10 वर्ष एवं दूसरे का 8 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर नशीले पेय पदार्थ पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया की मामले का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।




















































