जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के प्रांगण में “जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल एवं महाविद्यालय के बच्चों के बीच रंगोली, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल व नदी संरक्षण,स्वच्छता तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति संदेश देना था। प्रतियोगिताओं में सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।क्विज प्रतियोगिता में पूजा कुमारी,स्नेहा कुमारी,मुस्कान कुमारी
रंगोली प्रतियोगिता में सोनाली कुमारी
नंदनी कुमारी, रिचा कुमारी पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी कुमारी,अमित कुमार,राजन कुमार उपरोक्त सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रीतेश तिवारी, सचिव बबलू कुमार, स्टेट कमेटी के सचिव अजय कुमार निराला, राष्ट्रीय समिति के सचिव रणधीर कुमार, जिला समिति अध्यक्ष मुस्कान कुमारी, सचिव अमन झा सहित फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य काजल, कृपा कुमारी, अजय आडवाणी, मंजीत, रजनीश, सुधांशु, पिंकी कुमारी, मोहन कुमार स्वयसेवक उपस्थित रहे।उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण युवाओं से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।




















































