विश्व मगही परिषद, नई दिल्ली का विधिवत पंजीकरण : मगही भाषा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

39


नई दिल्ली,
मगही भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से स्थापित विश्व मगही परिषद , नई दिल्ली का विधिवत पंजीकरण उप-पंजीयक-I, कश्मीरी गेट (केंद्रीय), दिल्ली के कार्यालय में संपन्न हो गया जिसका का पंजीकरण संख्या 2026/19/IV/337 के अंतर्गत भारतीय पंजीकरण अधिनियम की धारा 60 के अनुसार किया गया है। यह उपलब्धि देश-विदेश में रह रहे समस्त मगही भाषियों के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।
विश्व मगही परिषद का उद्देश्य मगही भाषा को शिक्षा, साहित्य, शोध, संस्कृति एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पहचान दिलाना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके विकास के लिए संगठित प्रयास करना है। परिषद् भविष्य में मगही भाषा के अध्ययन-अध्यापन, शोध, साहित्य सृजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा जागरूकता अभियानों तथा “मॉडल मगही ग्राम” जैसी योजनाओं के माध्यम से व्यापक कार्य करेगी।
इस अवसर पर विश्व मगही परिषद, नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. नागेन्द्र नारायण ने कहा,
“विश्व मगही परिषद का पंजीकरण केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मगही भाषा के स्वाभिमान, अस्मिता और भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। अब हमारा प्रयास होगा कि मगही भाषा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाया जाए तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ा जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि परिषद देश और विदेश में रह रहे मगही समाज, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, कलाकारों एवं युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे मगही भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और विकास का अभियान और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने सभी मगही प्रेमियों से इस जनआंदोलन से जुड़ने और अपनी मातृभाषा के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
प्रो. डॉ. नागेन्द्र नारायण ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्व मगही परिषद आने वाले वर्षों में मगही भाषा के विकास, उसके शैक्षणिक विस्तार तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए एक प्रभावशाली संस्था के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर नवादा के साहित्यकारों में ख़ुशी की लहर का संचार हुआ अनेक प्रमुख कवि, कवियत्री, लोकगायक, समाजसेवी, साहित्यकार और पत्रकार आदि ने प्रसनता व्यक्त किये। साहित्यकारों की ओर से शुभकामनाएँ देने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार और रंगकर्मी नरेंद्र प्रसाद सिंह ,साहित्यकार और पत्रकार ओमकार कश्यप , पत्रकार और प्रोफेसर अशोक प्रियदर्शी ,साहित्यकार और पत्रकार राजेश मंझवेकर, साहित्यकार और पत्रकार उदय भारती ,पत्रकार सुजीत कुमार ,साहित्यालार लालमणि विक्रांत ,डॉ शिवेंद्र नारायण सिघ , ललित किशोर शर्मा ,नीता सिंह पुतुल, गीतकार राजकुमार, लखीसराय से डॉ. राजेंद्र राज ,नालंदा से श्री जयराम देवसपुरी, डॉ विजय कुमार सिंह ,मगही रत्न मिथलेश बाबू ,निशा कुमारी, खुशबू कुमारी ,शेखपुरा से जयनंदन सिंह , डॉ किरण कुमारी शर्मा , ममता कुमारी , वंदना कुमारी ,रागिनी कुमारी ,चुनचुन पांडेय ,गया से पूनम कुमारी , ,पटना से डॉ दिलीप कुमार, पूजा ऋतुराज , प्रभात वर्मा , हिमांशु शेखर , चीन से डॉ राजीव रंजन , अमेरिका से अनिल कुमार, रिंकू कुमारी , डॉ दिलीप कुमार , डॉ सत्येंद्र सत्यार्थी , संजीव कुमार और नई दिल्ली से समाजसेवी श्रीमती रंजना कुमारी सहित भारत के अन्य राज्यों सहित विदेश से भी से भी मगही प्रेमी शामिल हुए।
[7/2, 7:13 PM] chandrakanta2008rk: ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here