हसनपुर प्रखंड के भटवन पंचायत में ​मनरेगा में महालूट को लेकर बबलू यादव ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किया सिरसिया में उच्च स्तरीय जांच की मांग।

375

संजय भारती
​

​समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड अंतर्गत भटवन पंचायत के बल्हपुर निवासी व राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) एवं समाजसेवी राकेश कुमार यादव उर्फ बबलू यादव ने जिला पदाधिकारी (DM), समस्तीपुर एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को एक ज्ञापन सौंपकर हसनपुर प्रखंड के भटवन पंचायत ग्राम-सिरसिया में मनरेगा योजनाओं में हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ​राजद नेता ने साक्ष्यों के साथ जिला प्रशासन को अवगत कराया कि किस प्रकार गरीबों के हक की राशि का बंदरबांट किया गया है।

उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य आरोप लगाए गए हैं:- ​टेंडर प्रक्रिया व कोड में धांधली: एक ही कार्य को कई योजनाओं में दिखाकर अलग-अलग कोड से राशि का भुगतान कराया गया। उदाहरण स्वरूप, योजना सं. 0518019/RC/20519115 का कार्य पूर्ण दिखाकर राशि निकाली गई, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। ​फर्जी मापी पुस्तिका (MB): बिना धरातल पर कार्य किए ही मापी पुस्तिका में झूठी प्रविष्टि कर सरकारी राशि का गबन किया गया। ​अस्पताल की भूमि पर फर्जीवाड़ा: नवनिर्मित हॉस्पिटल हेतु निर्धारित सरकारी भूमि पर फर्जी कार्य दिखाकर राशि की निकासी की गई, जो अध्यधिकार कार्य’ की श्रेणी में आता है। ​मृतकों के नाम पर मस्टर रोल: मृत एवं गांव से बाहर रहने वाले व्यक्तियों के नाम पर फर्जी मस्टर रोल तैयार किया गया। साथ ही, मजदूरों के बजाय JCB मशीन से कार्य कराकर मजदूरी की राशि लूटी गई। ​पारदर्शिता का अभाव: नियमनुसार किसी भी योजना स्थल पर सूचना पट्ट (Signboard) नहीं लगाया गया, ताकि जनता को इसकी भनक न लगे। ​राजद नेता राकेश कुमार यादव ने कहा यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारना है। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। इसमें लूट करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर मनरेगा अधिनियम 2005 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। यदि 7 दिनों के भीतर जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच शुरू नहीं हुई, तो राष्ट्रीय जनता दल जनता के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।”

​प्रमुख मांगें:- ​ग्राम सिरसिया में मनरेगा की सभी 24 योजनाओं की राशि, मापी पुस्तिका एवं तकनीकी जांच कराई जाए। ​मास्टर रोल, MB Book, कार्यस्थल एवं भुगतान से संबंधित सभी कागजातों की गहन स्क्रूटनी हो। ​दोषी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर अविलंब FIR दर्ज की जाए। और ​लूटी गई सरकारी राशि की रिकवरी संबंधित दोषियों से की जाए। उन्होंने कहा ​निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान प्रभार से हटाया जाए। ​मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं भटवन पंचायत के जनता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here