[समस्तीपुर:
80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया।चकमेहसी थाना परिसर में आयोजित किया गया!जहां परेड की सलामी ली।उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार की सुबह 09:30 बजे थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी ने परेड का निरीक्षण किया।इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी।स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया।मौके पर थाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी,एसआई गुड्डू कुमार,एसआई रामनाथ राय,स०अ०नि० संजीव कुमार सिंह, पु०अ०नि० लक्ष्मी गुप्ता, पु०अ०नि० रामनारायण महत्तो, पु०अ०नि० रमुना देवी, परि०पु०अ०नि० शम्भु कुमार, स०अ०नि० लाल बच्चन प्रसाद, स०अ०नि० राजेन्द्र प्रसाद यादव, स०अ०नि० डायल 112 संजय कुमार सिंह, स०अ०नि० डायल 112 अतुल कुमार मंडल, और पी०टी०सी०अमित कुमार सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी,पुलिस बल एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।





















































