समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़) स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रो0 तकी अख्तर ने किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल माला टोपी और चादर से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज़ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश का विकास न्याय के साथ किया है इसमें समाज के हर तबके के ख्याल रखा गया है।अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा से जोड़ते कई योजनाएं चलाई है। जिससे आज लोग लाभान्वित हो रहे है। अल्पसंख्यक कल्याण के लिए बजट में भी बड़ा प्रावधान किया गया, जबकि पिछली सरकार में इस मद में काफी कम बजट होता था। उन्होंने कहा कि जबतक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं यहां एनआरसी और सीएए लागू नही होगा। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक फ़राज़ फातमी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के मार्ग पर अग्रसर है। समाज में भाईचारे के माहौल कायम है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी कोशिश इस सरकार में कामयाब नही होने दी गई है। अल्पसंख्यको के दिलो में इस सरकार ने विश्वास कायम किया है। बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार राय, प्रदेश महासचिव डॉ0 दुर्गेश राय, अशरफ अंसारी, डॉ0 एसएस अहमद, सिनियर लीडर प्रो0 शाहिद अहमद, गुलाम गौस, राइन अहमद, इकबाल जाफरी, तारिक रहमान बॉबी, दानिश कमाल, शाहिद आज़ाद, अनस रिज़वान, कमरुल अंसारी, गिलमान अहमद, अताउर रहमान, अली अकबर, मो0 तबरेज़, मो0 आमिर, अज़ीज़ूर रहमान ताजू, आदिल इम्तेयाज़, अनवार हुसैन, मो0 तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें, मो0 आफताब, निशात आलम, पप्पू नूर इस्लाम, मो0 सईद, मो0 मुकद्दर रज़ा अहमद, शाकिर हुसै, ख़लीलुर रहमान, मो0 सोहराब, मो0 अनिस आदि नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे मो0 मिन्नतुल्लाह, इमरान आलम, साजिद अतहर, मो0 सालिम, जाहिद अली अंसारी का नाम शामिल है।






















































