किराना गोदाम से अज्ञात चोरों ने 288 चावल बैग की चोरी किया।

499

समस्तीपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर हाट पर स्थित एक किराना गोदाम से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 288 चावल की बैग की चोरी कर लिया।घटना की जानकारी गोदाम मालिक को तब मिली जब सोमवार की सुबह गोदाम मालिक का स्टाप गोदाम पर पहुंचा।इसके बाद गोदाम मालिक ने गोदाम पहुंचकर चोरी होने की सूचना चकमेहसी पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद चकमेहसी पुलिस पीएसआई मनीषा कुमारी के नेतृत्व में पहुंची और जांच की।मामले में गोदाम मालिक ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम का ताला तोड़ कर लाखो रूपा का चावल चोरी का आरोप लगाया है।आवेदन में कहा है की बीते 24 की शाम दुकान बंद कर घर चला गया।सुबह गोदाम के स्टाप ने गोदाम पहुंचने पर ताला टूटा देखा व गोदाम से चावल की बोरी गायब थी। जिसके बाद गोदाम के सामान का मिलान करने पर 288 बैग चावल के गायब मिले।जिसकी कीमत दो लाख 73 हजार के करीब बताया गया है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here