समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली नदियों के तटबंध की जर्जर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आग्रह पर बिहार प्रदेश मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी ने बूढ़ी गंडक नदी के तटबंद की जर्जर स्थिति देखते हुए अविलंब मरम्मत कराने की मांग विभागीय कार्यपालक अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए किया है। श्री सहनी ने बताया कि कार्यपालक अभियंता भी बांध में मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया इसको लेकर बांध के किनारे गुजर बसर करने वाले ग्रामीणों ने शिकायत जताते हुए अभिलंब बांध मरम्मत की मांग जताई। शिकायत के आलोक में श्री सहनी ने सैदपुर से लेकर भागीरथपुर बांध का जायजा लिया उन्होंने बताया कि बख्तियारपुर वार्ड नंबर आठ के समीप बांध में बड़े गड्ढे जंगल की भरमार हो गई है नदी के जलस्तर बढ़ते ही किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है शिकायत की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी सहित विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव को भेजने की बात बताई।
इधर वाटर वेज के कनीय अभियंता नवीन कुमार ने प्रदेश सचिव को बताया कि बांध मरम्मत कराने को लेकर आवंटन का घोर अभाव है मैं क्या कर सकता हूं




















































