घर पर हमला मां पुत्र जख्मी घर में रखे 350000 लेकर फरार हुए बदमाश

511

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पंचायत स्थित शिवनंदन पुर वार्ड 1 में सुबह के करीब 8 बजे,नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के साथ होकर पप्पू झा के पुत्र राहुल कुमार झा के घर पर हमला कर दिया पूर्व से चल रहे बालू मिट्टी के विवाद को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था उसी आलोक में 8 लोगों ने झुंड बांधकर मां देव रानी देवी पुत्र राहुल कुमार पर हमला बोल कर जख्मी करते हुए घर में रखे 350000लूट कर ले गए। राहुल की ओर से जुटे ग्रामीणों ने हथियार से लैश लोगों में से एक के हाथ से एक हथियार ग्रामीणों ने अपने कब्जे में कर पुलिस को सुपुर्द करने की बात बताई है पीड़ित ने इसको लेकर गांव के

  1. रामनारायण चौधरी(48) उर्फ शिवनाथ, पिता: घनुलाल चौधरी
  2. मनोज चौधरी (45), पिता: घनुलाल चौधरी
  3. शिवम चौधरी (29), पिता: रामनारायण चौधरी
  4. सोनू चौधरी उर्फ मनीष (25), पिता: रामनारायण चौधरी
  5. नीतीश चौधरी (22), पिता: मनोज चौधरी
  6. दीपक चौधरी (22), पिता: लक्ष्मण चौधरी
  7. राहुल चौधरी (20), पिता: लक्ष्मण चौधरी
  8. शंभू चौधरी (35), पिता: शिवजी चौधरी को आरोपित किया है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अग्रसर कार्रवाई शुरू करने की बात बताई है थाने से पुलिस पदाधिकारी को भी घटनास्थल जांच के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here