अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत नरसिंहा चौक के समीप बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को नरसिंहा चौक से आगे चिमनी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर पूरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान काकरघाट निवासी राम ठाकुर की पत्नी रूबी देवी उम्र करीब 26 साल के रूप में की गई है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली। चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर, घटना की छानबीन कर रही है।घायल रूबी देवी ने बताया कि रोसडा़ से भटौरा के लिए ऑटो से जा रही थी। इसी दौरान नरसिंह चौक पर ऑटो चालक ने ऑटो को रोक दिया, उसके आगे पूर्व से ही दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश मौजूद थे। इसके बाद महिला को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। घायल महिला ने ऑटो चालक पर नोकझोक करने की आरोप लगाते हुए कहा कि रोसडा़ से ही ऑटो चालक सही समय पर उसे नहीं पहुंचा। ऑटो चालक को भटोरा चौक तक छोड़ना था लेकिन ऑटो चालक ने नरसिंह चौक पर ही अपनी ऑटो को रोक दी जिसके बाद गोलीबारी की घटना घटित हुई। महिला को पाजर में गोली लगी थी। घटना भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। अपर थाना अध्यक्ष हंसराज राम ने बताया कि घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है।
बाइट:जख्मी,रूबी देवी























































