टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

432

समस्तीपुर : न्यू इण्डिया सुगर मिल्स उच्च विद्यालय हसनपुर के ग्राउंड में जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर बाजार द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अच्छा खेलते हुए विजेता ट्रॉफ़ी को अपने टीम के नाम करें। मैच का मुकाबला मंझौल एवं खगड़िया टीम के बीच खेला गया जिसमें मंझौल के कप्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 14 ओवर में 179 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में खेलने उतरी खगड़िया की पूरी टीम 14 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई । मंझौल की टीम 59 रन से विजयी घोषित की गई। मैच में मंझौल की तरफ से संजीव को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में अमित कुमार एवं विजय कुमार यादव मौजूद थे । वही कॉमेंटेटर की भूमिका में दुष्यंत कुमार आजाद थे। मौके पर बालेश्वर यादव, महेन्द्र आजाद, रूपेश कुमार, विक्की कुमार, पांडव कुमार, गणेश कुमार, सुशील कुमार, मनीष कुमार, प्रीतम कुमार, मुन्ना भाई फूल वाला आदि दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here