डीएम ने अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया गया।

623

अमरदीप नारायण प्रसाद

जिलाधिकारी समस्तीपुर, श्री योगेंद्र सिंह के द्वारा हरपुर ऐलॉथ स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में वर्ग कक्ष संचालित पाए गए। कक्षाओं में छात्राओं की संख्या संतोषप्रद पाई गई। छात्रावास के वार्डन को वर्ग संचालन, साफ सफाई, एवं बच्चों की उपस्थिति से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।

हरपुर ऐलॉथ स्थित दो जन वितरण प्रणाली दुकानों की भी जांच की गई।
डिजिटल मापतौल यंत्र की माप की जांच की गई, वजन सही पाया गया। जांच के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here