अमरदीप नारायण प्रसाद।
बिहार के समस्तीपुर में नगर निगम विकास मंच के बैठकके दौरान संयोजक तथा कार्यकर्ताओं की बैठक को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में किया गया l
बैठक के दौरान शहर में जलजमाव की यथावत स्थिति बने रहने पर चर्चा किया गया l तथा जिला पदाधिकारी से मिले गए प्रतिनिधिमंडल तथा उनके आश्वासन की चर्चा की गई जैसा कि सर्वविदित है कि पूर्व में दिनांक 30.02.2021 को नगर निगम विकास मंच के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की निकासी तथा नगर के बदहाल स्थिति पर चर्चा किया गया था तथा 02.07.2021 नगर निगम विकास मंच के प्रतिनिधियों ने मिलकर शहर में जल जमाव तथा बदहाली की यथास्थिति बरकरार रहने पर फिर से जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था l जल निकासी का कोई कार्य तीव्र गति से नहीं होने के कारण समस्याएं दिन पर दिन नगर में विकराल होते जा रहा है l
आज की बैठक के दौरान नगर निगम विकास मंच के संयोजक श्याम सुंदर कुमार तथा सह संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए फिर 07.04.2021 दिन बुधवार को प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी से मिलेंगे l
जलजमाव और बदहाली तथा नगर में महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए अतिशीघ्र जल निकासी कराने हेतु दिनांक 14.07.2021 को नगर निगम विकास मंच के द्वारा प्रदर्शन तथा घेराव किया जाएगा l इस समाचार के माध्यम से जिला पदाधिकारी से मांग किया जाता है कि अतिशीघ्र शहर के विभिन्न इलाकों से जल निकासी किया जाए तथा नगर निगम क्षेत्र के सभी भागों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए पूर्व में वार्ता के दौरान ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की बात की गई थी जो अभी तक कहीं भी छिड़काव नहीं किया गया है l
बैठक के दौरान श्याम सुंदर कुमार, मनोज कुमार गुप्ता , मयंक कुमार , दीपक कुमार, विश्वास रंजन , शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार , अनुपम कुमार, कुमार विपुल इत्यादि लोग उपस्थित थे तथा सभी लोगों ने नगर से अविलंब जल निकासी की मांग किया l





















































