नगर परिषद क्षेत्र के मजदूरों को भी मनरेगा में मिले काम- खेग्रामस

599

बढ़ती महंगाई से मजदूर बेहाल, नहीं मिल रहा काम- सुरेन्द्र प्र० सिंह

काम की खोज में दूसरे राज्यों की रूख कर रहे मजदूरों का हो रजिस्ट्रेशन- राजदेव प्र० सिंह

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:

पंचायती राज योजना नगर परिषद क्षेत्र में लागू नहीं रहने के कारण काम के लिए मजदूरों को दर-दर भटकना पड़ता है. काम की खोज में न चाहते हुए उन्हें दूसरे राज्यों का रूख करना पड़ता है. वहाँ भी उन्हें जिल्लत भरी जिंदगी जीना पड़ता है. फलस्वरूप खेग्रामस स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर खेग्रामस अभियान तेज करेगी.
ये बातें खेग्रामस के नये बने सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा. मौके पर किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्र० सिंह, ललन दास, श्याम दास आदि के नेतृत्व में खेग्रामस का सौ से अधिक सदस्य बनाया गया.
माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई एवं गरीबी की मार सबसे अधिक मजदूरों को झेलना पड़ रहा है. पंचायती राज योजना में पहले मजदूरों को कुछ काम भी मिलता था लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में पंचायती राज योजना लागू नहीं रहने के कारण अब मजदूरों को बेकारी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में नगर परिषद क्षेत्र में पंचायती राज योजना लागू करने को लेकर खेग्रामस एवं भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here