न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवेदिता सिंह का स्थानांतरण होने के बाद आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

657

खबर सासाराम से है। सासाराम में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवेदिता सिंह का स्थानांतरण होने के बाद आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनकी पदस्थापना जहानाबाद में जुवेनाइल कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश के पद पर हुई है। आज सासाराम के न्यायालय परिसर में सिविल जज निवेदिता सिंह का विदाई समारोह में न्यायिक अधिकारियों कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं भेंट कर सम्मानित किया तथा साथ ही विदाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्य संस्कृति की प्रशंसा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि बार तथा बेंच के बीच उन्होंने सामंजस बना कर रखा। साथ ही पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिले। इसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किया। उनके विदाई के दौरान कई न्यायिक कर्मी एवं अधिवक्ता भावुक हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here