पत्रकार सह एंकर मसरूर फ़ैज़ी का शव सुपुर्द-ए-खाक, पत्रकारों ने जताया शोक

327

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिलान्तर्गत हसनपुर प्रखंड भटवन पंचायत के सिरसिया ग्राम निवासी पत्रकार सह डीडी न्यूज के एंकर मसरूर फ़ैज़ी को सिरसिया गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मालुम हो कि मसरूर फ़ैज़ी गंभीर बीमारी के बीच जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे, गुरुवार की संध्या दिल्ली स्थित अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनके शवयात्रा में आम से लेकर खास ने शिरकत की और उन्हें मिट्टी दी। वे पिछले करीब 11 साल से डीडी न्यूज दिल्ली में कार्यरत थे और वर्तमान में डीडी न्यूज में एंकर कम करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे राष्ट्रपति के उर्दू में संदेशों को उन्होंने कई बार पढ़ा था। करीब 35 वर्षीय मसरूर फैजी लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। इसी बीच उनका चिकित्सकों के द्वारा ऑपरेशन किया गया था, करीब दस दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ने पर मसरूर को दिल्ली में संगम विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 19 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनका इंतकाल हो गया। मसरूर फैजी के परिवार में उनकी पत्नी, करीब छह वर्षीय पुत्र और करीब ढाई वर्षीय एक पुत्री है। इधर दिवंगत पत्रकार के असामयिक निधन पर चंद्रकांता न्यूज़ के संपादक राजकुमार राय, समस्तीपुर जिला संवाददाता कृष्ण कुमार, जहाँगीर आलम, रमेश शंकर, संजय कुमार राजा, तनवीर आलम तन्हा, हरेराम चौधरी, राजकुमार राय, मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार ठाकुर, मोहन कुमार मंगलम, संजय भारती, नईमुद्दीन आजाद, शिवचन्द्र झा, आर कोशलेन्द्र, अभय सिंह एवं हसनपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ जी डी विमल, विमलेन्द्र कुमार मुन्ना, राजीव कुमार राय, सुनील कुमार, कौशल झा, लक्की सिंह, संदीप कुमार, गौतम सिंह, पंकज बाबा, आजाद इदरीसी, प्रभात कुमार आदि पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा के लिए ईश्वर से शान्ति प्रार्थना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here