समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया।उन्होंने ठनका (वज्रपात) से होने वाले खतरे एवं नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों को बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वज्रपात होने की आशंका के दौरान ऊंचे, लंबे पेड़, बिजली के खंभे , पानी भरे खेतों, जलाशय से दूर रहना चाहिए। खुली जगह पर जहां छुपाने का आश्रय न हो तो ऊ करू-मुकुडू बन अपने आप को छोटा कर बैठ जाना चाहिए।बिजली के उपकरण, यंत्रों से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक विमल कुमार साह ने ठनका (वज्रपात) से बचाव के लिए बच्चों से ऊ करू-मुकुडू बैठने का मॉक ड्रिल व व्यायाम कराया।विद्यालय के इको क्लब के संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में हरित विद्यालय बनाने में सहयोग करने वाले छात्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा पर्यावरण मित्र का प्रशस्ति पत्र व पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभागीय निदेशानुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।दूसरे सत्र में नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।मौके पर बाल संसद,मीना मंच,इको क्लब के सदस्य विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों ने बैगलेस शनिवार के सभी गतिविधियों में भाग लिया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित...
























































