बढ़ रहे अपराध पर रालोजपा नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने जिला प्रशासन पर आक्रोश जताया।

488

समस्तीपुर जिला में रालोजपा नगर कार्यालय पर समस्तीपुर जिला में बढ़ रहे अपराध पर रालोजपा नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने जिला प्रशासन पर आक्रोश जताया।
रालोजपा मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि समस्तीपुर जिला में अपराध और शराब की कारोबारी एवं युवाओं में नसीली पदार्थ का सेवन चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। आय दिन जिले में हत्या हो रही है अपराधी का मनोबल इतना ऊंचा हो गया है कि दिनदहाड़े गोली चला रहे है। प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है। बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले समस्तीपुर प्रखंड के गरूआरा चौर में एक युवक की हत्या करके शव को फेंक दी गई थी। समस्तीपुर प्रखंड के ही मोहनपुर रोड में एक व्यवसाई के ऊपर दिनदहाड़े गोली चला दी गई। शराब का कारोबार होम डिलीवरी के रूप में हो रहा है प्रशासन शराब कारोबारी से मिलकर मोटी रकम ऐंठ रहा है जिसके कारण शराब का धंधा जिले में पूरे जोर-जोर से चल रहा है प्रशासन का नजर अपराध को लगाम लगाने के बजाय शराब पर नजर बैठाए हुए हैं। शाम होते ही युवा पीढ़ी के छोटे-छोटे बच्चे नशीली पदार्थ का सेवन करते हैं जिससे युवा पीढ़ी पर खास असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी समस्तीपुर जिला प्रशासन से अनुरोध करती है कि अपराध पर अंकुश लगाने एवं नशीली पदार्थ का सेवन कर रहे हैं युवा एवं शराब कारोबारी पर रोक लगाने का कठोर कदम उठावें अन्यथा रालोजपा के तरफ से जिला प्रशासन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here