बांसवाड़ी में लगी आग, किया गया काबू

680

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन स्थित एक बांसवाड़ी में शुक्रवार को आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता और सूचना पर जल्द पहुंची अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी देते हुए वार्ड 2 निवासी मृत्युंजय प्रसाद सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बांसवाड़ी में अचानक आग लग गई। सूचना उपरांत तत्काल छोटी अग्निशमन दस्ता स्थल पर पहुंची। इसमें समरसेबल से पानी उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर अग्निशमन चालक सद्दाम हुसैन, एएसआई मनोज कुमार व अन्य कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here