बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ* के जिला कार्यकारिणी समस्तीपुर का गठन किया गया।

534

अमरदीप नारायण प्रसाद।

बिहार के सभी विभागों में कार्यरत संविदा आउटसोर्सिंग एवं अवर्गीकृत कर्मी के सभी संघों के समूह के रूप में बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के जिला कार्यकारिणी समस्तीपुर का गठन किया गया, जिसमें 45 संघ ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए महासंघ के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाह्नन किया गया। महासंघ द्वारा अपनी एक सूत्री मांग “सेवा स्थाई एवं वेतनमान” हेतु आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 को समाहरणालय समस्तीपुर के सामने महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा सरकार के संविदा नीति के विरूद्ध अपनी बातो को रखते हुए “सेवा स्थाई एवं वेतनमान” संबंधी मांगो को पूर्ति करने हेतु आवाज बुलंद किया गया, जिसके लिए आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय से पटेल मैदान गोलंबर होते हुए समाहरणालय के समक्ष महारैली निकाली गई।
साथ ही बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ, बिहार के निर्णय के आलोक में विश्व मजदूर दिवस (दिनांक 1 मई 2022) को पटना में आयोजित महारैली/महापंचायत (जिसमें बिहार के 11 लाख संविदा आउट सोर्सिंग एवं अवर्गीकृत कर्मी एवं उनके आश्रित परिवार भाग लेंगे) को सफल बनाने हेतु बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ जिला इकाई समस्तीपुर द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। उक्त महापंचायत/महारैली में निम्न सविंदा कर्मी- कृष्णा नंद सरस्वती (प्रदेश महासचिव, आवास सहायक संघ), प्रमोद कुमार(जिलाध्यक्ष BEASA),रोहित कुमार गुप्ता (जिला सचिव, BEASA), मनीष कुमार, अतुल कुमार, विकास कुमार कर्ण (जिला कोषाध्यक्ष,BEASA), विदुर झा, राजीव कुमार, साधना कुमारी, रेखा कुमारी, आसिफ एकबाल, मनीष कुमार अविनाश सिंह दिलीप कुमार, मोहम्मद इंतेसार आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here