मालीनगर पैक्स गोदाम से 83 क्विंटल खाद्यान्न की चोरी पुलिस ने की जांच।

487

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के माली नगर पैक्स गोदाम से अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला काट कर गोदाम में रखें 83 क्विंटल खाद्यान्न की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। संबंध में पैक्स अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि सरकारी खाद्यान्न सहित किसानो से खरीद की गई धान भी चोर चुरा कर ले गए। टैक्स प्रबंधक रामकुमार ने बताया कि 11.49 केजी गेहूं, 6837 चावल 41 बैग घान की चोरी हुई। बुधवार को सवेरे जब मैं रोजमर्रा की तरह पैक्स गोदाम पहुंचा तो देखा शटर का ताला खुला हुआ है भीतर सामान गायब है। माली नगर उच्च विद्यालय के बगल में पैक्स का गोदाम बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए अग्रसर कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य थाना अध्यक्ष कुमारी दिव्य ज्योति ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की सूचना पर चोरी की गहन जांच की जा रही है। काफी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न की चोरी हुई है। चोर बख्शे से नहीं जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here