नेहरू युवा केंद्र द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

892

समस्तीपुर , नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के एकता युवा मंडल सैदपुर दोबारा कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष मो एजाज द्वारा शपथ दिलाया गया।
हर साल दुनियाभर में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का एक बड़ा उद्देश्य है। इस दिन तंबाकू या इसके उत्पादों के उपभोग पर रोक लगाने या इस्तेमाल को कम करने के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। जिससे धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जैसी लाइनें सिर्फ सुनने या पढ़ने तक ही सीमित न रह जाएं। आज के दिन स्कूल और कॉलेज में के नुकसान के बारे में बच्चों के साथ—साथ युवाओं को बताया जाता है। हर वर्ष इस दिन के लिए एक विशेष थीम आयोजित की जाती है। इस वर्ष यानी 2021 में इसकी थीम ‘छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध’ (Commit To Quit) रखी गई है। मौके पर मंडल के उपाध्यक्ष सनी मिश्रा, राजा कुमार मो० अयूब ,अजय कुमार ,मो०आफताब, छोटू कुमार आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here