समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी भी बात को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए वहीं सड़क दुर्घटना में एक जख्मी हुए। जख्मी को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान सड़क दुर्घटना में रजपा गांव के राम श्रेष्ठ ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर के रूप में की गई है वहीं दूसरी ओर मारपीट में सोमवार गांव के 31 वर्षीय विजय मंडल 42 वर्षीय संजू देवी कोयला कुंड गांव के प्रभात सिंह की पत्नी 32 वर्षीय तनु देवी के रूप में की गई है।

















































