व्यवहार न्यायालय परिसर से पिस्तौल के साथ युवक गिरफ़्तार, किसी बड़ी घटना को देना चाहता था अंजाम

894

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय से एक युवक को पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तर। बताया जाता है कि युवक न्यायालय परिसर में घूम रहा था इसी बीच न्यायलय क्षेत्र में घूम रहे सुरक्षा कर्मी की नजर उक्त युवक पर पड़ी, पुलिस को अपनी ओर आता देख कर युवक पिस्तौल फेंककर भागने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उक्त युवक को गिरफतार कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। पुलिस उससे पुछताछ कर रही है, लेकिन युवक कुछ भी नहीं बता रहा है। आखिर उसकी मंशा क्या थी। ऐसा लगता है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने घटना के पूर्व ही युवक को गिरफ़्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here