समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत बेगमपुर ग्राम निवासी राम प्रकाश राय ने राज्यपाल बिहार पटना, मुख्यमंत्री बिहार सरकार, पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एवं थाना अध्यक्ष मथुरापुर ओपी को आवेदन देकर कहा है कि हमारे बगल की पड़ोसी रामप्रवेश राय पिता स्वर्गीय जिवछ राय, राहुल कुमार पिता रामप्रवेश राय यह दोनों बाप बेटे हमें लगातार प्रत्येक दिन जान मारने एवं मरवा देने की धमकी दे रहे हैं साथ ही अपराधियों से हमारी चेहरे का पहचान कराते हैं इस धमकी देने का कारण यह है कि रामप्रवेश राय शराब अवैध रूप से बेचा करते थे जिसकी भनक पुलिस को लगी और मथुरापुर ओपी पुलिस दिनांक 23,01,2022 को रामप्रवेश राय के पुत्र पवन कुमार को शराब के कार्टून के साथ रंगे हाथ पकड़ा और जेल भेज दिया, इसी कारण वह लोग हम पर शक करते हैं कि यही पकड़वा दिया है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है इसी आक्रोश में वे लोग हम पर जान मारने की धमकी देते हैं । इसी को लेकर रामप्रकाश राय सभी उच्च पदाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ! बतादूं कि किसी भी वक्त अप्रिय घटना घट सकती है क्योंकि स्थिति तनावपूर्ण है ।























































