समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : शराबी पति ने पत्नी की पिटाई कर फोड़ी आंखें, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां शराबी पति शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगा परंतु पत्नी द्वारा पैसे न दिए जाने पर शराब पीकर घर में पत्नी के साथ जमकर की मारपीट और उसकी बाई आंख फोड़ दी। दर्द से क राह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वही शराबी पति के विरुद्ध बेटियों ने थाने में दी आवेदन। पुलिस ने
त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शराबी पति अजीत कुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






















































