समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का आतंक पिछले 48 घंटे में दो की हत्या 16 लाख की बैंक लूट।

764

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों के हौशला बुलंद 48 घंटे में तीन बड़ी वारदात को दिया अंजाम।

समस्तीपुर में बैंक में 16 लाख 76 हजार की लूट

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि पिछले 48 घंटे में तीन बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। ताजा मामला शनिवार को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपराधियों ने 16 लाख 76 हजार रुपए लूट लिए और आराम से निकल गए।
घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी, एसपी, सदर डीएसपी समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी पहुंच बैंक में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के बीच बैंक में ग्राहक बनकर चार अपराधी घुस गए और बैंक मैनेजर,कैशियर और दूसरे कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर पूरी रकम लूट ली।इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी अपराधियो ने बंधक बना रखा था।
बता दें कि 48 घंटे पूर्व मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इसके अलावा दो दिनों पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नक्कू स्थान में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आफिस में घुसकर राशि की लूट की गई थी। बहरहाल पुलिस इस लूट की वारदात के पीछे अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
बाइट 1 अभिषेक रंजन,बैंक मैनेजर।
बाइट 2 घटना के समय मौजूद ग्राहक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here