अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान खनन कर रहे कारोबारी वहां से फरार हो गये। जब्त किया गया ट्रैक्टर मथुरापुर के ही सोनू कुमार का बताया गया है।
घटना के संबंध में मथुरा प्रभारी सह इंस्पेक्टर खुशबुउद्दीन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढी गंडक मगरदही पुल के पास रात के अंधेरे में अवैध खनन का कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की तो कुछ लोगों द्वारा बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस को देख वहां से कई कारोबारी फरार हो गये। जबकि मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया है। जिस पर अवैध रूप से काटा गया बालू बरामद हुआ है। मथुरापुर ओपी पुलिस द्वारा मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दी गई है
खनन को लेकर हो चुका है टेंडर, बावजूद जारी है अवैध खनन
बताया गया की बूढी गंडक नदी में खनन को लेकर विभागीय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। बावजूद स्थानीय माफियाओं के द्वारा बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे सरकार को भारी पैमाने पर राजस्व की क्षति हो रही है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल है उसे पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जब्त किए गए वाहन पर सरकारी प्रावधान के अनुसार कार्रवाई होगी।




















































