सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला कमिटी के तत्वावधान में मनाया गया

24

समस्तीपुर: सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला कमिटी के तत्वावधान में मनाया गया भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती, लिया गया लोकतंत्र बचाने का संकल्प

*मौके पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व हाल में हुए निधन हुए महिला नेत्री कॉमरेड शकुंतला देवी तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। फोटो संवाद सहयोगी जागरण कल्याणपुर
प्रखंड के जितवरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 अवस्थित राम चंद्र साह के निवास स्थान पर भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला कमिटी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से जिला संयोजक राम कुमार के अध्यक्षता में मनाया गया। जहां हाल में निधन हो चुके जितवरिया निवासी महिला नेत्री शकुंतला देवी को दो मिनट मौन देकर श्रद्धांजलि दी गई। तथा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया।

जयंती समारोह को बतौर अतिथि जिला संरक्षक सुनील कुमार सुमन, जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार, जिला कमिटी सदस्य कृष्ण कुमार, सुशील कुमार मिश्रा, राम सागर राय, महिला नेत्री रेखा देवी, सोनिया देवी, रामा कांत सिंह,कुमार शतीश चंद्र उर्फ संतोष कुमार,राम सागर राय, अनिता देवी,कृष्ण कुमार,समां खातून, चंदेश्वर राय, रीता देवी, संजय कुमार सदा,शमशेर अहमद, सुबोध पासवान ब्रज किशोर राय, शंकर महतो, लालो राम, आदि मौजूद से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here