समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। दरभंगा – अजमेर – दरभंगा विशेष गाड़ी का होगा परिचालन, रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05537/05538 दरभंगा – अजमेर – दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी को चलाये जाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी दिनांक 20.07.2022 से 11.08.2022 के बीच 04 फेरा चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 05537 दरभंगा – अजमेर विशेष गाड़ी, यह दरभंगा से दिनांक 20.07.2022 से 10.08.2022 तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीतामढ़ी 14.20/14.25, बैरगनिया 14.51/14.53, रक्सौल 15.50/15.55, नरकटियागंज 18.05 /18.10, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, मथुरा, अछनेरा, जयपुर होते हुए गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05538 अजमेर – दरभंगा विशेष गाड़ी दिनांक 21.07.2022 से v11.08.2022 तक अजमेर से प्रत्येक गुरूवार को 23.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा जयपुर, अछनेरा, मथुरा, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज 02.00/02.05, रक्सौल 02.45 / 02.50, बैरगनिया 03.37/03.39 एवं सीतामढ़ी 04.25 / 04.30 होते हुए शनिवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 13 शयनयान, 03 एसी / 3, 02 एसी/2 सहित कुल 24 कोचों का समायोजन होगा तथा मेल/एक्सप्रेस का भाड़ा लागू होगा। यात्रा के दौरान कोविड -19 के संबंध में राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा – निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य होगा।




















































