समस्तीपुर: कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र जटमलपुर में निरीक्षण करते हुए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुकूल स्वास्थ्य केंद्र पर अपने दायित्व का निर्वाह करें। वहां से स्वास्थ्य उपकेंद्र मधुरापुर टारा ए डब्लू सी- 65 रमौली में चल रहे नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ई टेलीमेडिसिन , एनसीडी व अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओ से सम्बंधित जानकारी दी गयी। मौके पर एएनएम रीता कुमारी सुंदर कुमारी व सी एच ओ दिनेश सैन उपस्थित मौजूद थे।






















































