62 रूपये महंगा हुआ कामर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, दिवाली-छठ पर महंगाई की मार- बंदना सिंह

400

समस्तीपुर :

  रसोई गैस सिलेंडर की मूल्य में 62 रूपये बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने इसे जनविरोधी बताते हुए दिवाली-छठ पर आमजनों के उपर महंगाई की मार बताया है।

शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा है कि महंगाई के चलते पहले से ही दिवाली-छठ पर रौनकता का आभाव रहा है उपर से भाजपा सरकार द्वारा 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर पर 62 रुपये की बढ़ोतरी महंगाई को और अधिक बढ़ाने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस बढ़ोतरी से भोज्य सामग्री, गृहिणियों की बजट से लेकर अन्य चीजों की कीमतों में इजाफा होगा, लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here