हसनपुर भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने डॉ दिलीप जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिया बधाई

491

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोनीत होने पर हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह जिला भाजपा किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने डॉ दिलीप जायसवाल को समस्तीपुर जिला वासियों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दिया। भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि बिहार भाजपा परिवार को पूर्ण विश्वास है कि डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा परिवार बिहार प्रदेश में सांगठनिक सशक्तता के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नई ऊंचाइयां को प्राप्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here