आज नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रखंड स्तर पर विभिन्न पंचायतों से होते हुए पूसा प्रखंड से लेकर मालीनगर हाई स्कूल तक मतदान शतप्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान साइकिल रैली निकाला गया कार्यक्रम का मुख्यअतिथि पूसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन एवं पूसा थाना अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने हरी झंडी दिया कार्यक्रम के नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा के पप्पू कुमार ने किया युवाओं को रवाना किया जिसमें जय जवान जय किसान युवा क्लब हरपुर पूसा, कारगिल शहीद अमित सिंह युवा मंडल हरपुर महमदा,स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ठहरा गोपालपुर, एकता युवा मंडल सैदपुर, युवा शक्ति मंडल मालीनगर के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम महमदपुर देवपार पंचायत, पूसा बाजार, सैदपुर पंचायत मालिनगर पंचायत होते हुए मालिनगर हाई स्कूल पर समापन किया गया पप्पू कुमार ने बताया नेहरू युवा केंद्र के द्वारा पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में युवा मंडल है हर पंचायत में इनके सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा लोकतंत्र के मजबूत के लिए हर लोगों का अपना अधिकार है वोट डालने का वह अपना अधिकार को उपयोग करें एवं मतदान के दिन बुजुर्गों विकलांगो के सहयोग में हर बुथ पर स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजीव रंजन, रवि रौशन कुमार ,कैलाश साह, एकता युवा मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज, राजकुमार, सुजीत कुमार पाण्डेय, विभेश कुमार,अभिषेक कुमार, विशाल गौरव, प्रिंस कुमार, रितिक कुमार, आदि उपस्थित थे























































