लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश युवा इकाई ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत फुलहारा निवासी राजेश कुमार को युवा लोजपा (रामविलास) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा 31 जुलाई 2026 को जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि राजेश कुमार की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश कुमार के नेतृत्व में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक मजबूत होगी।
प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर राजेश कुमार के समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में राजकिशोर हजारी, BJP के प्रदेश परीक्षण प्रभारी प्रभात सिंह सोनू, देव शंकर ठाकुर, अशोक दास, सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता, विजय शंकर ठाकुर, ओम प्रकाश कुशवाहा, अरुण साहनी, मनोज भाई, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, माला देवी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल है।

























































