एलकेवीडी कॉलेज में नाजायज उगाही के खिलाफ 3 अगस्त को निकलेगा प्रतिरोध मार्च : आइसा

15

अमरदीप नारायण प्रसाद

आइसा प्रखंड संयोजन समिति की बैठक से 3 अगस्त को प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय

ताजपुर/समस्तीपुर: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ताजपुर प्रखंड संयोजन समिति की बैठक शनिवार को जनता मैदान के समीप मो० जावेद की अध्यक्षता, शिवानी कुमारी के संचालन तथा आइसा समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य जीतेंद्र सहनी के आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं, कॉलेजों में व्याप्त अराजकता तथा एलकेवीडी कॉलेज में कथित नाजायज उगाही के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और छात्र हितैषी मांगों को लेकर संगठन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में 3 अगस्त को एलकेवीडी कॉलेज परिसर से प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। इसके माध्यम से कॉलेज प्रशासन का ध्यान छात्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई तथा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों को आइसा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण, बढ़ती फीस, अवैध वसूली तथा छात्र सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ संघर्ष को तेज किया जाएगा।
बैठक में एरम परवीन, शालिनी कुमारी, जोया परवीन, स्नेहा कुमारी, इमराना परवीन, वर्षा रानी, सलमा खातून, अंकित कुमार, तौफिक आलम, मो. आसिफ अंसारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here